फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The competition will be held from February 23 to 28 at Veer Bahadur Singh Sports College.

Gorakhpur News: गोरखपुर में होगी राज्यस्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता

Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The competition will be held from February 23 to 28 at Veer Bahadur Singh Sports College.
गोरखपुर। शहर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 23 से 28 फरवरी तक राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के 18 मंडल, तीन स्पोर्ट्स कॉलेज के साथ हॉस्टल की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सुबह नौ बजे से जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से मंडल के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इसमें गोरखपुर के साथ महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर की खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल की टीम घोषित की जाएगी, जो प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल देने वाली खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2007 या उससे बाद की होनी चाहिए। खिलाड़ियों को साथ में विद्यालय की ओर से जारी खेल पात्रता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed