फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The city assembly constituency will see the maximum increase of 22,000 new voters.

Gorakhpur News: शहर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ेंगे सबसे अधिक 22 हजार नए मतदाता

Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The city assembly constituency will see the maximum increase of 22,000 new voters.
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को सुनवाई के दौरान दावा और आपत्ति दाखिल करने के लिए अब एक महीने का समय और मिलेगा। निर्वाचन आयोग ने समय अवधि बढ़ा दी है। अभी तक गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नए मतदाता बनने के लिए 22,710 लोगों ने फॉर्म भरा है। पूरे जिले में 1,35, 276 लोगों ने फार्म-6 भरा है।
विज्ञापन


शुक्रवार तक जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में नए मतदाता बनाने में गोरखपुर शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े सबसे अधिक रहे। शहर विधानसभा क्षेत्र में 22710 ने नए मतदाता बनने और 3736 ने नाम कटवाने के लिए फार्म-7 भरा है। संशोधन के लिए 31,058 लोगों ने फार्म 8 भरा है। वहीं, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 16,324 लोगों ने फार्म-6 भरा है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि दावे-आपत्तियों का समय बढ़ने से नए मतदाताओं के लिए और अवसर बढ़ गए हैं। बीएलओ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed