{"_id":"6a2c77efff240a4a220656e9","slug":"the-chief-minister-will-visit-today-and-gift-projects-worth-300-crore-to-barhalganj-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1352050-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 1000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 2 दिन गोरखपुर में CM-सीएम योगी का आज बड़हलगंज दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 1000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 2 दिन गोरखपुर में CM-सीएम योगी का आज बड़हलगंज दौरा
Sat, 13 Jun 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:49 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर एक बजे बड़हलगंज के महुआपार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर 57 करोड़ से उरुवा-धुरियापार-शाहपुर-बेलघाट मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 10 करोड़ से कोहरा बुजुर्ग, बड़हलगंज में राजकीय औद्योगिक संस्थान, 40 करोड़ से राप्ती एवं सरयू नदी के तट पर विभिन्न निर्माण कार्य और पांच करोड़ से थाना बड़हलगंज एवं थाना उरुवा बाजार में पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक/विवेचना कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वे करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। शनिवार को सीएम बड़हलगंज में करीब 300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर एक बजे बड़हलगंज के महुआपार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर 57 करोड़ से उरुवा-धुरियापार-शाहपुर-बेलघाट मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 10 करोड़ से कोहरा बुजुर्ग, बड़हलगंज में राजकीय औद्योगिक संस्थान, 40 करोड़ से राप्ती एवं सरयू नदी के तट पर विभिन्न निर्माण कार्य और पांच करोड़ से थाना बड़हलगंज एवं थाना उरुवा बाजार में पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक/विवेचना कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, 49 करोड़ से राप्ती एवं सरयू नदी के तट पर स्थित विभिन्न ग्राम समूहों के सुरक्षार्थ कटाव निरोधक निर्माण कार्य, 16 करोड़ से राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में जल निकासी के लिए लिफ्टिंग/ड्रेनेज सिस्टम/इंटरलॉकिंग एवं अन्य कार्य, तीन करोड़ से टाटा टेक्नोलॉजीज लि. के सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्कशॉप/ट्रेनिंग रूम का निर्माण कार्य (फेज-2) और एक करोड़ से ग्राम पैकौली स्थित समय माता मंदिर का पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे।
रामगढ़ताल थाना, संग्रहालय और स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण करेंगे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें रामगढ़ताल थाना, नगर निगम के पुराने भवन में बना संग्रहालय, स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल समेत कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

इसके पहले सीएम रविवार की सुबह एनेक्सी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर संवाद करेंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज से सीएम नगर निगम की 474 करोड़ की लागत की 174 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
इसके साथ ही सीएम तीन सौ लोगों की क्षमता के बाढ़ शरणालय, परिक्षेत्रीय साइबर थाना के प्रशासनिक भवन, विष्णु मंदिर में हुए पर्यटन विकास कार्य, स्पोर्ट्स कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ मैदान के पवेलियन फेज दो, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे।

वहीं, सैनिक स्कूल में फुटबाॅल और एथलेटिक्स के लिए स्टेडियम, कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए आवासीय भवन, राजकीय पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास शामिल है।
नगर निगम की ओर से शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में मल्टीपरपज हॉल व मिनी ऑडिटोरियम, हरिसेवकपुर नंबर दो में साहित्य पार्क, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास साइंस म्यूजियम, गुलरिहा में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं एंटरटेनमेंट जोन, शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण एवं विस्तार, राप्तीनगर व कोइलहवा मोड़ पर रैन बसेरे का निर्माण, विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था शामिल है।
वहीं, महादेव झारखंडी और स्पोर्ट्स कॉलेज व झुंगिया पोखरा का सुंदरीकरण कार्य, अन्य जलाशयों के विकास कार्य, विभिन्न वार्डों में पार्क निर्माण, टाउन हॉल रेस्टोरेशन परियोजना, नगर निगम के पुराने भवन स्थित संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे।