{"_id":"6a0b796b3f8630199e0adc72","slug":"the-case-is-from-doharia-kala-village-in-sahajanwan-area-police-is-searching-for-the-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1325035-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने से भागा: पुलिस की कस्टडी से भागा चोर, SSP ने दीवान को किया निलंबित; बोले लोग- अब थाना भी नहीं रहा सेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से भागा: पुलिस की कस्टडी से भागा चोर, SSP ने दीवान को किया निलंबित; बोले लोग- अब थाना भी नहीं रहा सेफ
Tue, 19 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 19 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
थाने से भागा चोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से चोरी के एक आरोपी के भाग जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसके बाद वह लघुशंका के बहाने थाने से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मामले में सहजनवां थाने के दीवान को निलंबित कर प्रकरण की जांच एसपी नॉर्थ को सौंपी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के डोहरिया कला गांव के टोला बिकुरहा में शनिवार रात चार चोर पहुंचे। उन्होंने पहले ईश्वर चौरसिया के मकान से मोबाइल चोरी की। इसके बाद वीरेंद्र के मकान में घुस गए। वहां से भी मोबाइल फोन उड़ा लिया। इसके बाद वे छैल चौरसिया के घर में घुसे और गहने चुरा लिए।
विज्ञापन
इसके बाद वे दिनेश चौरसिया के मकान में घुसे ही थे कि इसी दौरान पहले वाले मकान में मोबाइल फोन मालिक की नींद खुल गई। उसने परिजनों के फोन से अपने मोबाइल नंबर पर कॉल की तो रिंग पास के ही मकान में सुनाई दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल फोन और पड़ोसी दिनेश चौरसिया के मकान से चोरी हुए सोने के झुमके, कान की बाली और अन्य गहने बरामद हुए। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गांव के चौराहे पर एक बाइक भी बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि यह चोरों की हो सकती है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में थाने में रखा था। रविवार देर शाम आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। इस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उसे बाहर ले गया लेकिन इसी दौरान वह चकमा देकर भाग गया। थाने से आरोपी के भागने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
इस संबंध में एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने बताया कि हिरासत से भागे आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। मामले में दीवान को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।