फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The car carrying the patient got damaged, the police got it built in the night

मरीज लेकर जा रही कार खराब, रात में पुलिस ने बनवाया

Tue, 26 Oct 2021 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The car carrying the patient got damaged, the police got it built in the night
मरीज लेकर जा रही कार हुई खराब, रात में पुलिस ने बनवाया
विज्ञापन

गीडा (गोरखपुर)। गंभीर हालत में मरीज को लेकर पीजीआई, लखनऊ जा रहे परिवारवालों की कार गीडा के तेनुआ टोला प्लाजा के पास खराब हो गई। रात में मरीज के परिजन कार को धक्का लगा रहे थे। जानकारी पर पीआरवी 0343 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल एक मैकेनिक को जगाकर ले गई और कार को सही कराया। फिर लोग मरीज को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के बरहज इलाके के जयनगर निवासी प्रकाश मिश्रा की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। प्रकाश उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उनकी कार खराब हो गई। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। कार को धक्का मारकर किनारे कर रहे थे तभी किसी की नजर सीट पर लेटी महिला पर पड़ी। उन्होंने कारण पूछा तो पता चला कि वह बीमार हैं। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामला समझा। इसके बाद एक मैकेनिक को रात में ही जगाकर पुलिस टोल प्लाजा के पास पहुंची और कार की मरम्मत कराई गई। फिर प्रकाश मरीज को लेकर लखनऊ के लिए निकल पड़े। उन्होंने पुलिस के जवानों को धन्यवाद दिया। पीआरवी जवानों में अशोक कुमार यादव, प्रेम दुर्गा गोस्वामी एवं कृपा शंकर दुबे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed