फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhur, SSP gave respect and patted the back...the chest of the subordinates expanded

मां तुझे प्रणाम: कप्तान ने सम्मान देकर थपथपाई पीठ...चौड़ा हुआ मातहतों का सीना

Tue, 13 Aug 2024 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhur, SSP gave respect and patted the back...the chest of the subordinates expanded
मां तुझे प्रणाम के तहत एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की मुहिम मां तुझे प्रणाम के जरिए सोमवार को जिले के 21 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। खाकी का मान बढ़ाने वाले पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शाल, चांदी का सिक्का और मोमेंटम देकर उनकी पीठ थपथपाई तो पुलिस कर्मियों का भी सीना चौड़ा हो गया। यह पल उनके लिए यादगार बन गया।
विज्ञापन




सम्मानित होने वालों में ऑफिस का काम संभालने वाले कई पुलिस कर्मी भी थे। जिन्हें देखकर एसएसपी ने बोला कि ये पुलिसकर्मी परदे के पीछे रहकर हमें रास्ता दिखाते हैं। ये पुलिस की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन यह कभी सामने नहीं आ पाते हैं। इस आयोजन के जरिए उन पुलिस कर्मियों को सामने लाना और सम्मान देना उनके अंदर जोश भरने का काम करेगा। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी।
विज्ञापन

 

In Gorakhur, SSP gave respect and patted the back...the chest of the subordinates expanded
मंच पर बैठे एसएसपी गौरव ग्रोवर व सहयोगी - फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिला सम्मान
टीएसआई यातायात मनोज कुमार राय और रामवृक्ष यादव, वीआईपी सेल प्रभारी प्रसून पांडेय, सूर्य विहार चौकी इंचार्ज अखिलेश त्रिपाठी, वाचक पुलिस अधीक्षक उत्तरी उप निरीक्षक सुनील मिश्रा, थाना चिलुआताल उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, न्याय पैरोकार खोराबार थाना हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार शाह,



श्रेष्ठ पेशी हेड कांस्टेबल चंद्रकांत भारती, साइबर सेल हेड कांस्टेबल शशिकांत जायसवाल, त्रिनेत्र सेल हेड कांस्टेबल शिव कुमार तिवारी, थाना राजघाट हेड कांस्टेबल मनोज भारती, सर्विलांस सेल कांस्टेबल गणेश शंकर पांडेय, शिकायत प्रकोष्ठ आरक्षी आनंद यादव, पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय आरक्षी रामशरण सिंह यादव,

पासपोर्ट सेल आरक्षी संतोष यादव, यातायात आरक्षी शिवांबुज पटेल, थाना गीडा आरक्षी पंकज कन्नौजिया, रिट सेल आरक्षी विनय वर्मा, आईजीआरएस सेल मुख्य आरक्षी उर्वसी, फायर मैन जय प्रकाश राय और जितेंद्र कुमार सम्मानित हुए।

 
विज्ञापन

In Gorakhur, SSP gave respect and patted the back...the chest of the subordinates expanded
सम्मानित पुलिसकर्मी और सहयोगी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा, सम्मान मिलना गौरव की बात होती है। इससे भविष्य में और अच्छा काम करने की इच्छा इंसान के अंदर जागृत होती है। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है, वे भी सम्मान पाने के लिए अच्छे कार्य करते हैं।

प्रबंधक जीडी गोयनका राजीव जायसवाल ने कहा कि जब व्यक्ति खुद का सुरक्षित महसूस करता है तब वह खुलकर अपने कार्य, प्रतिभा को दिखा पाता है। इसमें पुलिस का अहम योगदान है, जिनके कारण हमें सुरक्षित माहौल मिलता है।

प्रबंधक मोमेंटम कोचिंग, छात्रसंघ संजीव कुमार ने कहा कि बहुत ही अच्छा कार्यक्रम लगा। ऐसे लोग जो दिन रात खुद जागते हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सकें, वह सम्मान के असली हकदार हैं। उन्हें सम्मानित होता देख बेहद खुशी हो रही है।

निदेशक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेर्ल्स वैभव सराफ ने कहा कि हम आज इतना सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इसका सीधा श्रेय पुलिस को जाता है। बाजार, घर हर जगह पुलिस हमें सुरक्षा प्रदान करती है। तभी हम शहर के विकास में अपना खुलकर योगदान दे पाते हैं।

परंपरा जेम्स एंड ज्वेलर्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी जिन्होंने अपने कार्यों के जरिए आम जनमानस को न्याय दिलाया, उन्हें सम्मान पाता देख खुशी हो रही है। उनकी वजह से ही हम खुलकर अपने कार्यों को अंजाम देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed