फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The burden did not reduce even after the construction of a washing pit in Badhni

Gorakhpur News: बढ़नी में वाशिंग पिट बनने के बाद भी कम नहीं हुआ बोझ

Tue, 16 Jul 2024 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
The burden did not reduce even after the construction of a washing pit in Badhni
गोरखपुर रेलवे स्टेशन का लोड कम करने के लिए कुछ ट्रेनों को बढ़नी से चलाने की थी योजना
विज्ञापन

अभी केवल कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर को ही बढ़नी से चलाया जा रहा


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बढ़नी में वाशिंग पिट शुरू होने के बाद गोरखपुर स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों के वहां से चलाने की तैयारी थी, लेकिन अभी केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही बढ़नी तक बढ़ाई गई है। गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर आठ पर ब्लॉक दिए जाने के बाद कुछ ट्रेनों को जंगल नकहा या कैंट बढ़ाया गया है। झारखंड प्रांत के देवघर तक चलने वाली श्रावण मेला स्पेशल ट्रेन को भी गोरखपुर से ही चलाया जा रहा है, जबकि अगर इसे बढ़नी से चलाया जाता तो अधिक श्रद्धालुओं को फायदा मिलता।
गोरखपुर स्टेशन पर दो वाशिंग पिट हैं और दोनों ही ओवरलोड हैं। एक ट्रेन को पिट में जाने और मेंटेनेंस के बाद वापस आने में करीब छह घंटे का समय लगता है। देर से स्टेशन आने वाली ट्रेनों को अगर मेंटेनेंस की जरूरत है तो प्रतीक्षा करना पड़ता है। इसे देखते हुए बढ़नी में नया वाशिंग पिट बनवाया गया है। पिछले महीने इसके शुरू होने पर गोरखपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को बढ़नी तक बढ़ाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

कहा जा रहा था कि गोरखपुर स्टेशन पर 24 घंटे तक खड़ी रहने वाली ट्रेनों को अगर बढ़नी तक बढ़ाया जाएगा तो इसका लाभ गोरखपुर के उत्तरी हिस्से के अलावा महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले के लोगों को भी मिलेगा। लेकिन, अभी तक केवल गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को ही गोरखपुर से बढ़नी तक विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि सावन में देवघर के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन बढ़नी से चलेगी तो नेपाल बार्डर तक के श्रद्धालुओं को बाबा बैजनाथ धाम आने जाने में सुविधा होगी, लेकिन यह ट्रेन गोरखपुर से ही चलेगी। इसलिए अब सिद्धार्थनगर और नेपाल देश के श्रद्धालुओं को गोरखपुर आकर श्रावणी मेला स्पेशल से यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed