{"_id":"68a9a0d723a937e3b4035804","slug":"the-body-of-an-rpf-jawan-found-in-a-closed-room-in-gorakhpur-sent-for-postmortem-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद कमरे में मिला RPF के वरिष्ठ लिपिक का शव, जानिए क्यों जताई जा रही है ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद कमरे में मिला RPF के वरिष्ठ लिपिक का शव, जानिए क्यों जताई जा रही है ये आशंका
Sat, 23 Aug 2025 04:37 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 04:37 PM IST
सार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद, गोहना स्थित नगदोपुर में रहने वाले सैय्यद एहतेशाम हैदर रेलवे स्टेडियम कॉलोनी में स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते थे। वह आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक थे। शुक्रवार को जब वह सुबह कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें फोन करना शुरू किया, लेकिन जवाब न मिलने पर संदेह गहराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे स्टेडियम काॅलोनी में रहने वाले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में वरिष्ठ लिपिक सैयद एहतेशाम हैदर (50) का शव शुक्रवार को कमरे में पड़ा मिला। दोपहर तक ऑफिस न पहुंचने पर सहकर्मियों ने सूचना कैंट थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई, तो बेड पर सैय्यद एहतेशाम हैदर का शव पड़ा मिला। पास में दवाएं बिखरी थीं, जिससे बीमारी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद, गोहना स्थित नगदोपुर में रहने वाले सैय्यद एहतेशाम हैदर रेलवे स्टेडियम कॉलोनी में स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते थे। वह आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक थे। शुक्रवार को जब वह सुबह कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें फोन करना शुरू किया, लेकिन जवाब न मिलने पर संदेह गहराया।
विज्ञापन
दोपहर बाद सहकर्मियों ने कैंट पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब दो बजे फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई आहट न होने पर पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो सैय्यद एहतेशाम हैदर का शव बेड पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। वहीं दवाएं भी बिखरी पड़ी थीं।
विज्ञापन
छानबीन में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।