फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of an elderly man who had gone missing from his home was found in a pond.

Gorakhpur News: घर से लापता बुजुर्ग का शव पोखरे में मिला

Tue, 13 Jan 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man who had gone missing from his home was found in a pond.
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जंगल माघी गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से लापता बुजुर्ग का शव पोखरे में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जंगल माघी निवासी रमाशंकर (73) रविवार शाम घर से टहलने के लिए निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भगतपुरवा में बन रहे होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पास स्थित एक पोखरे के किनारे बुजुर्ग का डंडा और चप्पल दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पोखरे में उनका शव उतराता मिला। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed