फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The attackers were trained in how to exercise control, organize themselves, and employ non-lethal means of sustaining their operations.

Gorakhpur News: पुलिस लाइंस में दंगा नियंत्रण का मॉक अभ्यास, परखी गई तैयारी

Wed, 28 Oct 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The attackers were trained in how to exercise control, organize themselves, and employ non-lethal means of sustaining their operations.
- पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, फॉर्मेशन और गैर-घातक हथियारों के इस्तेमाल का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


गोरखपुर। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का मॉक अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के निर्देशन में हुए इस अभ्यास में पुलिसकर्मियों की तैयारी, कार्यक्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखा गया।

अभ्यास की शुरुआत ब्रीफिंग से हुई। इसमें पुलिसकर्मियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), आपसी समन्वय और सार्वजनिक अशांति के दौरान संयमित व्यवहार की जानकारी दी गई। इसके बाद भीड़ नियंत्रण, फॉर्मेशन बनाने, भीड़ को तितर-बितर करने और दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान नियंत्रित फायरिंग भी करवाई गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही दबाव की स्थिति में टीमवर्क, बेहतर संचार और त्वरित निर्णय लेने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed