फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused who defrauded people of Rs 13.90 lakh on the pretext of providing land has been arrested.

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 13.90 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The accused who defrauded people of Rs 13.90 lakh on the pretext of providing land has been arrested.
- फर्जी दस्तावेज तैयार कर रुपये हड़पने और धमकी देने के मामले में दर्ज थी प्राथमिकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर कोनी निवासी सुजीत बाबू राम पांडेय से 13.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उसी गांव के सुधीर कुमार पांडेय के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का झांसा देकर पीड़ित से रुपये ठग लिए।

सीओ कैंट योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुजीत बाबू राम पांडेय को जमीन की आवश्यकता थी। इसी क्रम में उनके परिचित सुधीर पांडेय ने उन्हें कोनी स्थित एक जमीन दिखाई, जो अजय शर्मा और संजय शर्मा के नाम पर बताई गई थी। इस पर पीड़ित ने 3,000 वर्गफीट जमीन खरीदने का निर्णय लिया। प्रति वर्गफीट 1,270 रुपये के हिसाब से कुल कीमत 38 लाख 25 हजार रुपये तय हुई। झांसे में आए पीड़ित ने 13.90 लाख रुपये अजय शर्मा के नाम से बताए गए खाते में भेज दिए और शेष राशि बैनामा के दिन देने की बात तय हुई। चार नवंबर को पीड़ित कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उसने स्टांप खरीदकर दस्तावेज भी तैयार करा लिए। इसके बाद जब सुधीर पांडेय से संपर्क किया गया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में उसने एक टेक्स्ट संदेश भेजकर स्वीकार किया कि मोबाइल पर भेजा गया खाता और पासबुक वास्तव में उसी के थे, जिन पर नाम मिटाकर अजय शर्मा का नाम लिखा गया था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने खोराबार थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed