{"_id":"6a4c1d06f0737994c8043b66","slug":"the-accused-was-operating-within-the-station-premises-using-a-fake-number-plate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1376886-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक और ट्रेन यात्री का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक और ट्रेन यात्री का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- स्टेशन परिसर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था आरोपी
- पूछताछ में बरौनी-ग्वालियर मेल से पर्स चोरी की बात की कबूल, पूर्व में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
गोरखपुर। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में वाहन चोरी और रेल यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और 7600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान कुशीनगर के हेतिमपुर निवासी मुन्ना अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम स्टेशन परिसर के गेट नंबर-06 के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बाइक के साथ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। बाइक के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बाइक दानोपुर बाजार, जनपद देवरिया से चोरी की थी और पुलिस से बचने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी। अभियुक्त ने यह भी कबूल किया कि उसने एक जुलाई को बरौनी-ग्वालियर मेल में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी किया था, जिसमें रखे सोने के आभूषणों को बेचने के बाद बची हुई रकम उसके पास से मिली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में भी देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी और सेंधमारी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
एसपी जीआरपी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस मामले में जीआरपी में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी, जिसमें अब अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया है। वहीं बरामद मोटरसाइकिल को लेकर थाना कोतवाली देवरिया में भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज है।