{"_id":"6a25dc7148461169fc066581","slug":"the-accused-is-a-resident-of-bettiah-district-in-bihar-while-the-victim-is-a-resident-of-deoria-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1346889-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रूमाल में बंधे नोटों का झांसा देकर दंपती से जेवर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रूमाल में बंधे नोटों का झांसा देकर दंपती से जेवर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- बिहार के बेतिया जिले का रहने वाला है आरोपी, देवरिया के रहने वाले हैं पीड़ित
गोरखपुर। बस स्टैंड के पास रूमाल में बंधे नोटों का लालच देकर दंपती से जेवर ठगने वाले गिरोह के एक गुर्गे को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हड़पे गए सोने के गहने बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, भागे हुए उसके साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बेतिया जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित शबुनी गांव निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी मनीष मद्देशिया ने घटना के संबंध में तहरीर दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि तीन जून को वह पत्नी निधि के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर बस स्टैंड पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके सामने रूमाल में बंधा एक बंडल गिरा दिया। आरोपियों ने दंपती को विश्वास दिलाया कि बंडल में बड़ी रकम है और किसी सुनसान स्थान पर जाकर उसे आपस में बांट लिया जाए। लालच में आए दंपती उनके साथ चले गए। वहां पहुंचने पर ठगों ने उन्हें बातों में उलझाकर महिला से जेवर उतरवा लिए और गहने लेकर भाग गए। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से दो सोने के लॉकेट, एक जोड़ी झुमका और एक अंगूठी बरामद हुई है। मामले में भागे दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।