फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accident occurred late last night near Majhgawan culvert in Gagaha area, four injured are in critical condition.

Gorakhpur News: नीलगाय को बचाने के प्रयास में बोलेरो डिवाइडर से टकराई, तीन रिश्तेदारों की मौत

Fri, 08 May 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred late last night near Majhgawan culvert in Gagaha area, four injured are in critical condition.
गोरखपुर। रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह से लौट रहे सात लोगों से सवार बोलेरो बृहस्पतिवार देर रात गगहा क्षेत्र के मझगांवा पुलिया के पास नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी चार बार पलट गई। हादसे में तीन रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कौड़ीराम क्षेत्र के हरिखोरा गांव में शादी के बाद आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर सभी लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मझगांवा पुलिया के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई। चालक ने नीलगाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे में गगहा के कोठा निवासी शिवम त्रिपाठी (18), बड़हलगंज के कोल्हुआ टाड़ा निवासी उन्नति तिवारी और विजय नारायण (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शशांक पांडेय निवासी हरिखोरा, नर्मदा देवी पत्नी प्रेम सागर निवासी कोल्हुआ टाड़ा, साधना पत्नी नित्यानंद तिवारी निवासी कोल्हुआ टाड़ा और अनिल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो नई थी। हादसे के बाद गाड़ी में बैठे लोग किसी तरह बाहर निकल गए लेकिन सभी बुरी तरह घायल थे। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि शिवम त्रिपाठी की बहन की शादी बुधवार को हुई थी। शादी के बाद हरिखोरा स्थित ननिहाल में पारिवारिक आयोजन रखा गया था, जिसमें शामिल होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे।
एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed