{"_id":"6a0e24d905ce05b8b1085add","slug":"the-accident-occurred-due-to-collision-with-scorpio-son-had-already-died-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1327281-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम
Thu, 21 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 21 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से हुआ था हादसा, बेटे की पहले ही हो चुकी थी मौत
झंगहा। सड़क हादसे में घायल राजधानी अब्दुल्ला टोला निवासी 70 वर्षीय बदरून निशा की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार शाम पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, बदरून निशा मंगलवार को बेटे फिरोज सिद्दीकी के साथ स्कूटी पर बैठकर राजधानी कस्बे जा रही थीं। जैसे ही वे अब्दुल्ला मोड़ के पास पहुंचे, उनकी स्कूटी लक्जरी कार की चपेट में आ गई। हादसे में फिरोज सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बदरून निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बहू ताहिरा खातून की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने वाहन चालक सत्यम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।