{"_id":"69177c6f01908349f40f09f6","slug":"the-11th-meeting-of-the-municipal-corporation-executive-committee-will-be-held-today-and-the-revised-budget-will-be-discussed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1134910-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 11वीं बैठक आज, पुनरीक्षित बजट पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 11वीं बैठक आज, पुनरीक्षित बजट पर होगी चर्चा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 11वीं बैठक शनिवार को दोपहर दो बजे नगर निगम के नवनिर्मित भवन के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित होगी। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
नगर आयुक्त की ओर से मेयर, उपसभापति, कार्यकारिणी सदस्यों और सभी विभागाध्यक्षों को समय से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है ताकि बजट के प्रत्येक बिंदु पर प्रभावी चर्चा सुनिश्चित हो सके। बैठक की शुरुआत पांच अगस्त को हुई कार्यकारिणी की 10वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि से होगी। इसके बाद समिति के सदस्यों को तीन मई को आयोजित 9वीं बैठक में पारित उन शोक प्रस्तावों से अवगत कराया जाएगा, जो पूर्व पार्षद सुनील सिंह और रेवती रमण दास के निधन पर पारित किए गए थे।
बैठक का मुख्य एजेंडा पुनरीक्षित बजट की समीक्षा रहेगा, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रस्तावित आवश्यकताओं, राजस्व स्रोतों, व्यय योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों पर विस्तार से विमर्श किया जाना है। इसके अलावा मेयर की अनुमति से कुछ अन्य विषयों को भी एजेंडा में शामिल किया जाएगा, जिससे शहर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया जा सके।