फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TFS roadways delhi gorakhpur

हाई क्लास बसों में टेलिस्किोपिक फेयर सिस्टम लागू, ज्यादा होगी दूरी तो कम लगेगा किराया

Fri, 03 Jan 2020 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
TFS roadways delhi gorakhpur
परिवहन निगम ने दिल्ली की ओर चलने वाले रोडवेज की हाई क्लास बसों में टेलिस्किोपिक फेयर सिस्टम (टीएफएस) लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत जितनी लंबी दूरी होगी उतना कम किराया यात्रियों को देना पड़ेगा।
विज्ञापन


एआरएम केके तिवारी ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली के लिए वैसे तो कई रोडवेज की बसें हैं लेकिन साहिबाबाद जाने वाली सिर्फ एक ही वॉल्वो बस है। जिसका दिल्ली का किराया 2063 रुपये टेलिस्किोपिक फेयर सिस्टम लागू होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करीब 264 रुपये की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से दिल्ली की दूरी 600 किमी है। इस दूरी के लिए यात्रियों को 189 रुपये की छूट मिलेगी। लखनऊ में 52 बसों में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा है। इसमें यात्रियों को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


100 किमी तक की यात्रा पर नहीं मिलेगी किराए में छूट
एआरएम ने बताया कि टीएसएफ दूरी के अनुसार किराए का स्लैब तय किया गया है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती जाएगी। वैसे-वैसे किराए में छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि 100 किमी तक के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद 150 किलोमीटर पर 1.5 प्रतिशत से छूट शुरू होगी। इसके बाद हर 50 किमी पर यात्रियों को 1.5 फीसदी की छूट मिलती जाएगी। यह छूट अधिकतम 15 प्रतिशत तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed