फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Testing was conducted after repairing the machine; the anemometer had been out of order for a month and a half.

Gorakhpur News: मानीराम स्टेशन पर ठीक हुआ एमीनोमीटर, अब तेज हवा पर ड्राइवर को मिलेगा अलर्ट

Thu, 25 Jun 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Testing was conducted after repairing the machine; the anemometer had been out of order for a month and a half.
मशीन को ठीक करने के बाद हुई टेस्टिंग, डेढ़ महीने से खराब था एमीनोमीटर
विज्ञापन



गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मानीराम स्टेशन पर लगा हवा की गति मापने वाला एनीमोमीटर ठीक हो गया है। बुधवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने एजेंसी के कर्मचारियों को भेज कर फाल्ट को ठीक कराया और फिर टेस्टिंग की गई। एनीमोमीटर से हवा की गति का पता चलने लगा है।

पिछले करीब डेढ़ महीने से स्टेशन पर लगा एनीमोमीटर खराब पड़ा था। रियल टाइम डेटा सिस्टम के बंद होने से गोरखपुर से आनंदनगर-बढ़नी होकर गुजरने वाली करीब 20 ट्रेनें परिचालन जोखिम के साथ हवा के भरोसे दौड़ रही थीं। सुरक्षा अलर्ट सिस्टम बंद होने से ड्राइवर हवा की तेज गति का अलर्ट नहीं मिल रहा था। सिस्टम की खराबी मामला सामने आने पर रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और बुधवार को जांच कराकर खराब पड़े एनीमोमीटर को ठीक कराया।
विज्ञापन

एनीमोमीटर एक ऐसा उपकरण है जो 65 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हवा चलने पर ट्रेनों के संचालन को लेकर स्टेशन मास्टर, लोको पायलट और गार्ड को अलर्ट देता है। बता दें कि 65 किमी प्रति घंटे से तेज हवा पर ट्रेनें नहीं चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानीराम रेलवे स्टेशन पर एनीमोमीटर की खराबी को ठीक करा दिया गया है। अब हवा की गति का पता चलता रहेगा। इससे रेल संचलन में सहूलियत होगी।

-सुमित कुमार, सीपीआरओ, एनईआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed