फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Terracotta stall set up in Khadi Mahotsav organized at Sugarcane Research Institute Lucknow

Gorakhpur News: नवाबों के शहर को भा गया गोरक्षनगरी का टेराकोटा, खादी महोत्सव में लगा है स्टॉल

Wed, 08 Nov 2023 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Nov 2023 03:34 PM IST
सार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी टेराकोटा का एक स्टॉल है। इस स्टॉल पर अब दिवाली से जुड़े आइटम अधिक बिक रहे हैं। इस स्टॉल के संचालक और अशरफपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि सबसे अधिक बिक्री दीपक, कलश और देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश की प्रतिमाओं की है। बाहर से लौट रहे यात्री सामान खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
Terracotta stall set up in Khadi Mahotsav organized at Sugarcane Research Institute Lucknow
दीपावली पर्व पर दुकानों से टेराकोटा की मूर्ति खरीदती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबों के शहर लखनऊ में आयोजित खादी महोत्सव में गोरक्षनगरी के टेराकोटा उत्पादों की धूम मची है। गोरक्षनगरी के आठ शिल्पकारों ने महोत्सव में स्टॉल लगाए हैं। टेराकोटा शिल्प में डिजाइनर दीपक, कलश और फाउंटेन की मांग ज्यादा है। महोत्सव में टेराकोटा का क्रेज इस कदर है कि गोरक्षनगरी से गए एक ट्रक शिल्प में अधिकांश उत्पाद बिक चुके हैं।

विज्ञापन


भटहट इलाके का औरंगाबाद गांव टेराकोटा के लिए अपनी खास पहचान बना चुका है। इस गांव के शिल्पकारों से सीखकर अगल-बगल के सात-आठ अन्य गांवों और गोरखपुर शहर में भी शिल्पकार आकर्षक सामान बनाने लगे हैं। प्रदेश सरकार ने इसे एक जिला एक उत्पाद में शामिल कराया, जिसके बाद और तेजी से टेराकोटा उत्पादों की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन


पिछले महीने ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भी टेरोकोटा के चार स्टॉल लगे थे। इन दिनों लखनऊ के गन्ना शोध संस्थान में खादी महोत्सव चल रहा है। इसके लिए टेराकोटा के आठ शिल्पकार पन्नेलाल, अखिलेश, हीरालाल, दिलीप, श्रीप्रकाश, अर्जुन, हरिओम आजाद और विक्रांत भारती लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड: किसानों के खाते में भेजे दस करोड़ तो बनने लगी सड़क, बदल रहा है गोरखपुर

उन्होंने बताया कि वे करीब एक ट्रक उत्पाद प्रदर्शनी के लिए लेकर आए थे, जिनमें से अधिकांश बिक चुके हैं। सबसे अधिक मांग दीपक और फाउंटेन की है। लोग आकर्षक दीपक और फाउंटेन को खूब पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों पर उमड़ी भीड़: दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाएं तो भूल जाएं, आम यात्री ट्रेनों में घुसकर दिखाएं

रेलवे स्टेशन पर बिक रहे टेराकोटा उत्पाद
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी टेराकोटा का एक स्टॉल है। इस स्टॉल पर अब दिवाली से जुड़े आइटम अधिक बिक रहे हैं। इस स्टॉल के संचालक और अशरफपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि सबसे अधिक बिक्री दीपक, कलश और देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश की प्रतिमाओं की है। बाहर से लौट रहे यात्री सामान खरीद रहे हैं। हर दिन चार से पांच हजार रुपये के सामान बिक रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed