फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tent house worker dies in road accident at Basti

बस्ती: सड़क हादसे में टेंट हाउस कर्मी की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 07 Dec 2021 04:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 04:04 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार केशवराम परशुरामपुर क्षेत्र के नागपुर में टेंट की दुकान करते थे। सोमवार देर एक जगह लगे टेंट की साइट से लौटकर घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन
Tent house worker dies in road accident at Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौबीसवा-पटखापुर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब दो बजे बाइक सवार टेंट हाउस कर्मी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल शख्स को उपचार के लिए जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान औरंगाबाद निवासी केशवराम वर्मा 40 पुत्र रोहित के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार केशवराम परशुरामपुर क्षेत्र के नागपुर में टेंट की दुकान करते थे। सोमवार देर एक जगह लगे टेंट की साइट से लौटकर घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


करीब ढाई बजे किसी ने फोन से सूचना दी कि चौबिसपा-पटखापुर मार्ग पर कोहराएं के पास वह हादसे का शिकार हो गए हैं। केशवराम अपनी पिता की दो संतानों में बड़े थे। घर पर उनकी पत्नी रिंकी के अलावा दो बच्चे पुत्र अरुण 14 व पुत्री अंतिमा 11 वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि केशव के शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed