फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tenant not ready to give land even on offer of four times price for New Gorakhpur

नया गोरखपुर: चार गुने दाम के प्रस्ताव पर भी जमीन देने को तैयार नहीं काश्तकार, GDA टीम के हाथ लग रही निराशा

Thu, 16 Mar 2023 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Mar 2023 03:47 PM IST
सार

नया गोरखपुर बसाने के लिए 60 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। 25 गांव शहर के उत्तर दिशा में चिह्नित किए गए हैं जबकि 35 गांव कुसम्ही एवं पिपराइच रोड पर हैं।

विज्ञापन
Tenant not ready to give land even on offer of four times price for New Gorakhpur
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

नया गोरखपुर बसाने की राह में जमीन का मुआवजा, रोड़ा बनता दिख रहा है। जमीन देने के लिए प्रेरित करने पहुंच रही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम को निराशा हाथ लग रही है। प्राधिकरण सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने को तैयार है, मगर काश्तकार और किसान इस पर राजी नहीं दिख रहे। उनका कहना है कि छह साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है, जबकि बाजार दर में काफी वृद्धि हो गई है। किसानों-काश्तकारों का कहना है कि वर्तमान बाजार दर के बराबर मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन


शासन से मंजूरी मिलने के बाद नया गोरखपुर बसाने को लेकर प्राधिकरण की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अधिकारियों की टीमें गांवों में जा रही हैं और किसानों के साथ बैठक कर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए उन्हें प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


नया गोरखपुर बसाने के लिए 60 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। 25 गांव शहर के उत्तर दिशा में चिह्नित किए गए हैं जबकि 35 गांव कुसम्ही एवं पिपराइच रोड पर हैं। काश्तकारों का कहना है कि इन गांवों में सर्किल रेट की तुलना में बाजार मूल्य काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

प्राधिकरण सर्किल रेट का चार गुणा देने का आश्वासन दे रहा है जो वर्तमान बाजार मूल्य का आधा भी नहीं है। जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा बनाई गई टीम हर गांव में दो-दो बार जाएगी। इसी क्रम में प्राधिकरण के सचिव उदय प्रताप सिंह महराजगंज, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह देवीपुर एवं बैजनाथपुर गए थे।

वहां भी किसानों ने प्राधिकरण के प्रस्तावित रेट पर जमीन देने से साफ इन्कार कर दिया। कई गांवों के किसानों ने विकसित भूमि में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी व एक सरकारी नौकरी की मांग रखी है। वहीं जीडीए की टीमों ने बताया कि सहमति से जमीन नहीं देने की दशा में प्राधिकरण अनिवार्य अर्जन की ओर कदम बढ़ा सकता है।

इन गांवों में शुरू हुआ बैठकों का दौर
परमेश्वरपुर, विशुनपुर, देवीपुर, ठाकुर नंबर एक एवं दो, बालापार, मानीराम, महराजगंज, रामपुर गोपालपुर, बैजनाथपुर, सोनबरसा, दौलतपुर, रहमतनगर, कुसम्ही की ओर रुद्रापुर, बहरामपुर, भैसहां, आराजी बसडीला, जगदीशपुर, सिसवा उर्फ चनकापुर, आराजी मतानी व माड़ापार, तकिया मेदिनीपुर, कोनी, कुसम्ही, मठिया बुजर्ग, जयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed