{"_id":"5fe60197e9d6612c3c242d50","slug":"ten-pooja-specials-will-be-run-from-gorakhpur-till-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक चलाई जाएगी गोरखपुर से दस पूजा स्पेशल, बढ़ाई गई ट्रेनों के संचलन की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक चलाई जाएगी गोरखपुर से दस पूजा स्पेशल, बढ़ाई गई ट्रेनों के संचलन की अवधि
Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से चलने वाली दस पूजा स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा दिया गया है। ये ट्रेनें अब मार्च तक चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
- 02511 गोरखपुर-कोचूवेली द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल के संचलन अवधि का विस्तार 28 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन पहले तिरूवनंतपुरम तक जाती थी अब कोचूवेली तक जाएगी। 02511 गोरखपुर-कोचूवेली द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल शुक्रवार एवं रविवार को गोरखपुर से सुबह 06.35 बजे चलकर तीसरे दिन कोचूवेली शाम 4.20 बजे पहुंचेगी।
- 02512 कोचूवेली-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल का संचलन अवधि का विस्तार 31 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन तिरूवनंतकपुरम की जगह कोचूवेली से यात्रा प्रारंभ करेेगी। ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को कोचूवेली से सुबह 06.15 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर अपराह्न 3.40 बजे पहुंचेगी।
- 05029 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक पूजा स्पेशल 25 मार्च, 2021 तक चलाई जाएगी। ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से शाम 5.25 बजे चलकर तीसरे दिन पुणे 02.45 बजे पहुंचेगी।
- 05030 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 मार्च, 2021 तक चलाई जाएगी। ट्रेन प्रत्येक शनिवार को पुणे से सुबह 11.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 6.50 बजे पहुंचेगी।
- 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 30 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 8.00 बजे चलकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस सुबह 08.25 बजे पहुंचेगी।
- 02596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्रैसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 8.00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 07.40 बजे पहुंचेगी।
- 05018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दैनिक पूजा स्पेेशल 31 मार्च, 2021 तक प्रतिदिन गोरखपुर से सुबह 05.45 बजे चलकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 5.15 बजे पहुंचेगी।
- 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर दैनिक पूजा स्पेशल 02 अप्रैल, 2021 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 06.35 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 6.40 बजे पहुंचेगी।
- 02597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) साप्ताहिक पूजा स्पेशल 30 मार्च, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे चलकर दूसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) दोपहर 12.20 बजे पहुंचेगी।
- 02598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर (मुंबई) साप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से दोपहर 1.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 8.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन