फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ten pooja specials will be run from Gorakhpur till March

मार्च तक चलाई जाएगी गोरखपुर से दस पूजा स्पेशल, बढ़ाई गई ट्रेनों के संचलन की अवधि

Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Ten pooja specials will be run from Gorakhpur till March
train - फोटो : amar ujala
यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से चलने वाली दस पूजा स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा दिया गया है। ये ट्रेनें अब मार्च तक चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
  • 02511 गोरखपुर-कोचूवेली द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल के संचलन अवधि का विस्तार 28 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन पहले तिरूवनंतपुरम तक जाती थी अब कोचूवेली तक जाएगी। 02511 गोरखपुर-कोचूवेली द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल शुक्रवार एवं रविवार को गोरखपुर से सुबह 06.35 बजे चलकर तीसरे दिन कोचूवेली शाम 4.20 बजे पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
  • 02512 कोचूवेली-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल का संचलन अवधि का विस्तार 31 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन तिरूवनंतकपुरम की जगह कोचूवेली से यात्रा प्रारंभ करेेगी। ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को कोचूवेली से सुबह 06.15 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर अपराह्न 3.40 बजे पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 05029 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक पूजा स्पेशल 25 मार्च, 2021 तक चलाई जाएगी। ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से शाम 5.25 बजे चलकर तीसरे दिन पुणे 02.45 बजे पहुंचेगी।
  • 05030 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 मार्च, 2021 तक चलाई जाएगी। ट्रेन प्रत्येक शनिवार को पुणे से सुबह 11.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 6.50 बजे पहुंचेगी।
  • 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 30 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 8.00 बजे चलकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस सुबह 08.25 बजे पहुंचेगी।
  • 02596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्रैसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 8.00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 07.40 बजे पहुंचेगी।
  • 05018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दैनिक पूजा स्पेेशल 31 मार्च, 2021 तक प्रतिदिन गोरखपुर से सुबह 05.45 बजे चलकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 5.15 बजे पहुंचेगी।
  • 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर दैनिक पूजा स्पेशल 02 अप्रैल, 2021 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 06.35 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 6.40 बजे पहुंचेगी।
  • 02597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) साप्ताहिक पूजा स्पेशल 30 मार्च, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे चलकर दूसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) दोपहर 12.20 बजे पहुंचेगी।
  • 02598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर (मुंबई) साप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से दोपहर 1.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 8.20 बजे पहुंचेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed