{"_id":"658f242d32d05acbb90bf675","slug":"temples-are-being-converted-from-devotional-centers-to-power-centers-sanjay-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-415883-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों को बनाया जा रहा है भक्ति केंद्र से शक्ति केंद्र : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों को बनाया जा रहा है भक्ति केंद्र से शक्ति केंद्र : संजय
Sat, 30 Dec 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
0- गोरखपुर प्रेस क्लब में शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की तरफ से आयोजित हुई प्रेस वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर उद्घाटन के बाद पूरी दुनिया के सकारात्मक लोग भारत में हो रहे सनातन ऊर्जा के विराट स्वरूप को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। इसी तैयारी को आगे बढ़ाने के लिए शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान हर गांव गली में स्थित मंदिरों को भक्ति केंद्र से शक्ति केंद्र बनाने के काम में लगा है।
ये बातें शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय संयोजक संजय शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित वार्ता में उन्होंने बताया कि आगामी पांच वर्षों में पांच लाख मंदिरों को शक्ति केंद्र बनाने की योजना है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से अब भविष्य में कोई भी सनातन विरोधी श्री राम, श्री कृष्ण जैसे चरित्रों को काल्पनिक बताने का साहस नहीं करेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि 22 जनवरी को श्री राम उत्सव के दौरान जो जहां है वहां के मंदिरों में जाकर अपने-अपने घर परिवार में उत्साह और उमंग से मनाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि उदय वीर सिंह को शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का प्रांतीय समन्वयक मनोनीत किया गया है।