{"_id":"69178006a09521d5b3096e76","slug":"temperature-continues-to-fall-cold-wave-warning-in-the-morning-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1135376-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लगातार गिर रहा पारा, सुबह शीतलहर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लगातार गिर रहा पारा, सुबह शीतलहर की चेतावनी
विज्ञापन
- शुक्रवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट
- अगले दो-तीन दिनों तक रात और दिन का तापमान ऐसे ही बने रहने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान मेें गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर शु्क्रवार को 11.3 डिग्री सेल्यियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए तापमान और नीचे जाने और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दशमलव सात डिग्री कम था। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 1.5 और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में पिछले सात दिनों में छह बार गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। इस वजह से दिन में गर्मी हो रही है।
मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि रात में पड़ रही ठंड जारी रहने से प्रदेश के मध्यवर्ती भाग में कहीं-कहीं आंशिक शीत लहर के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से दिन एवं रात दोनों के तापमान सामान्य से काफी नीचे बने हुए हैं। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन तीन से पांच डिग्री नीचे बने रहने और कहीं-कहीं 10 डिग्री तक नीचे बने रहने के कारण आगामी दो-तीन दिनों के दौरान रात और सुबह आंशिक शीत लहर की स्थिति बन सकती है। हालांकि दिन में धूप निकलने से इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं।