{"_id":"6458185edfba6ce12105f804","slug":"teenagers-photo-viral-on-social-media-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-156509-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, रिश्तेदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, रिश्तेदार पर केस दर्ज
Mon, 08 May 2023 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 05:57 PM IST
सार
पीड़िता के पिता ने तहरीर में लिखा है कि खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में उनकी रिश्तेदारी है। मई 2022 में उनके यहां शादी में रिश्तेदारी से भी लोग आए थे। इसी दौरान रिश्तेदारी के युवक अमरजीत ने प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग लड़की का अश्लील फोटो अपने साथ खींच लिया। सोशल मीडिया पर खुद ही फोटो को वायरल भी कर दिया। साथ ही उसका मोबाइल नंबर देकर लिखा है कि अगर बात करना हो तो इस नंबर पर संपर्क कर लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के एक गांव की किशोरी की अश्लील फोटो उसके ही रिश्तेदारी के युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी के साथ फोटो खींचा और अब उसे बदनाम करने के लिए वायरल कर दिया है। फोटो वायरल होने के बाद घर पर तरह-तरह के फोन भी आ रहे हैं। किशोरी का घर से निकलना दूभर हो गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी अमरजीत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने तहरीर में लिखा है कि खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में उनकी रिश्तेदारी है। मई 2022 में उनके यहां शादी में रिश्तेदारी से भी लोग आए थे। इसी दौरान रिश्तेदारी के युवक अमरजीत ने प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग लड़की का अश्लील फोटो अपने साथ खींच लिया। सोशल मीडिया पर खुद ही फोटो को वायरल भी कर दिया। साथ ही उसका मोबाइल नंबर देकर लिखा है कि अगर बात करना हो तो इस नंबर पर संपर्क कर लें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मातम में बदली खुशियां, शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत, बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत
विज्ञापन
आरोप है कि रिश्तेदारी में बदनाम करने के युवक ने ऐसा किया है और इसके इस काम में उसके चाचा मुनीब व रणजीत उसे संरक्षण दे रहे हैं।
अमरजीत के इस कार्य से वह और उनका परिवार काफी परेशान है। अमरजीत उनके रिश्तेदारों और अन्य लड़कियों को अश्लील फोटो भेज कर उसकी लड़कियों का भविष्य खराब कर रहा है। मना करने पर अमरजीत भद्दी भद्दी गालियां दे रहा है और जान माल की धमकी दे रहा है। चौरीचौरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।