{"_id":"616d84a6b485b41696636505","slug":"teenager-jumped-from-barhalganj-bridge-rescued-by-sailor-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बड़हलगंज पुल से सरयू नदी में कूदी किशोरी, जान पर खेलकर नाविक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बड़हलगंज पुल से सरयू नदी में कूदी किशोरी, जान पर खेलकर नाविक ने बचाई जान
Mon, 18 Oct 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:58 PM IST
सार
वहीं मुक्तिपथ व्यवस्थापक व भाजपा नेता महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश पासवान, कन्हैया मोदनवाल, अंकित मद्देशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाविक को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी ने बड़हलगंज स्थित सरयू नदी के पुल से कूद कर जान देने की कोशिश की। मुक्तिपथ पर मौजूद एक नाविक ने उसकी जान बचा ली। मुक्तिपथ संचालक की ओर से नाविक को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब गगहा थाना क्षेत्र की एक किशोरी बड़हलगंज स्थित सरयू नदी के पुल से कूद गई। यह देखकर पुल से जा रहे नागरिकों ने शोर मचाया। उधर, मुक्तिपथ घाट स्थित 18 वर्षीय नाविक प्रद्युम्न साहनी की नजर उस पर पड़ी।
विज्ञापन
वह तत्काल नदी में कूद गया और किशोरी को बचा लिया। किशोरी सही सलामत है, उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद किशोरी को उसके परिवार वालों को बुलाकर सौंप दिया गया। किशोरी को बचाने वाले नाविक की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
वहीं मुक्तिपथ व्यवस्थापक व भाजपा नेता महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश पासवान, कन्हैया मोदनवाल, अंकित मद्देशिया आदि लोग मौजूद रहे।