फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager Molestation confirmed in medical examination

गोरखपुर: किशोरी से हुआ है दुष्कर्म, मेडिकल जांच में पुष्टि, अब होगा कलमबंद बयान

Tue, 24 Aug 2021 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 10:58 AM IST
सार

उम्र की जांच के लिए एक्सरे भी कराएगी पुलिस, आरोपी से पूछताछ जारी, किशोरी ने लगाया है मकान मालिक के बेटे और भतीजे पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।

विज्ञापन
Teenager Molestation confirmed in medical examination
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में किराए के मकान में रहने वाली 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म हुआ था। सोमवार को महिला अस्पताल में कराए गए मेडिकल मेें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर यह जांच रिपोर्ट पुलिस को अभी नहीं सौंपी गई है। अब उम्र की जांच के लिए एक्सरे कराया जाना है, पीड़िता को मंगलवार को फिर अस्पताल लाया जाएगा। डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों के भी डीएनए जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे, ताकि मिलान कर वैज्ञानिक आधार पर साक्ष्य जुटाए जा सके।

विज्ञापन


उधर, पुलिस को धारा 161 सीआरपीसी के तहत दिए गए के बयान में पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप दोहराया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी का धारा 164 सीआरपीसी के तहत कलमबंद बयान कराने के लिए, मंगलवार को उसे कोर्ट ले जाने की तैयारी है। मेडिकल रिपोर्ट, उम्र की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि पीड़िता नाबालिग निकली तो दर्ज केस में पाक्सो की धारा बढ़कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़िता को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल की प्रक्रिया कराई गई है। सूत्रों की माने तो मेडिकल से इस बात की पुष्टि हो गई है कि पिछले कुछ महीनों से उसके साथ लगातार यौन संबंध बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने यह कहा था

यही बात पीड़िता अपने बयान में भी बोल रही थी कि मकान मालिक के बेटे और भतीजे करीब छह महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे और अब दूसरों के पास भेजा जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उसकी फरियाद को अनसुनी करने वाली पुलिस पर कार्रवाई की गाज भी गिर चुकी है। अब जब इस मामले की मानीटरिंग पुलिस अफसरों ने शुरू की तो परत दर परत मामला खुलकर सामने आने लगा। प्रभारी थानेदार ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को उसे पूरा कराकर कोर्ट में बयान के लिए भेजा जाएगा।

13 साल की किशोरी ने सीएम कैंप कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि वह निजामपुर में पिता और मां के साथ किराए के कमरे में रहती थी। उसका परिवार बहुत ही गरीब है। पिता रिक्शा चलाते हैं तथा मां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। एक दिन मकान मालिक के बेटे व भतीजे ने दुष्कर्म किया।

विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके बाद दोनों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि अब ये लोग उसे पैसों के लिए दूसरी जगह ले जाते हैं और दूसरे लोगों के साथ सोने के लिए मजबूर करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। विरोध के कारण कई बार लाठी और बेल्ट से पिटाई भी गई।

एक महिला की भूमिका भी सामने आ रही है
इस कुकृत्य में आरोपितों के साथ एक महिला की मिलीभगत की बात भी सामने आई है। जानकारी मिली है कि आरोपितों ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म करने के बाद उसे कमाई का भी जरिया बना लिया। वे उसे कुछ अन्य लोगों के पास भी ले जाने लगे। इसके बदले वे उनसे रुपये वसूलते थे। उनके इस काम में एक महिला मदद करती थी। अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि इस घिनौने मामले के उजागर होने के बाद, उस महिला और किशोरी से संबंध बनाने वाले हर शख्स को बेनकाब करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed