फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager hanged herself in unrequited love

Gorakhpur News: एकतरफा प्रेम में फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान

Tue, 20 Jun 2023 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 20 Jun 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager hanged herself in unrequited love
झंगहा इलाके का मामला, पूर्व में भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

बिना बताए युवक के मुंबई चले जाने पर उठाया यह कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
झंगहा। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एकतरफा प्रेम में फंदे से लटक कर किशोरी ने जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीया किशोरी गांव के ही युवक से एकतरफा प्रेम करती थी। एक सप्ताह पूर्व वह पानी की टंकी पर चढ़ कर उससे शादी का दबाव बनाने लगी थी। पुलिस के समझाने पर नीचे नहीं उतरी। बाद में युवक के पहुंचने, उसके हाथ से पानी पिलाने और शादी का आश्वासन देने के बाद वह नीचे उतरी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी वह दो बार खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। इस बीच युवक बिना बताए मुंबई चला गया। इसकी जानकारी होने पर सोमवार की भोर में कमरे में फंदा लगाकर लटक गई। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा मानुष पारिक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी काफी डिप्रेशन में थी। उसका इलाज चल रहा था। उसी डिप्रेशन में ऐसा कदम उठाया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed