फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager did obscene acts with eight year old girl in Bansgaon area of Gorakhpur

शर्मनाक: अश्लील वीडियो देख चौथी की छात्रा को कमरे में ले गया 14 साल का किशोर, उतारे कपड़े...आ गईं बच्ची की मां

Sun, 29 Oct 2023 08:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Oct 2023 08:39 AM IST
सार

किशोर के घर में एक मोबाइल फोन है। इसका इस्तेमाल वह पढ़ाई के समय करता है। इसमें वह कुछ अश्लील वीडियो देखने लगा। बताया जाता है कि अक्सर ही वह बच्चीे के घर खेलने जाया करता था।

विज्ञापन
Teenager did obscene acts with eight year old girl in Bansgaon area of Gorakhpur
child demo, child mobile, mobile game - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर के बांसगांव इलाके में अश्लील वीडियो देखकर एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची से अश्लील हरकत कर दी। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल फोन में वीडियो देखने के बाद बच्ची को कमरे में ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर दिया। तभी बच्ची की मां पहुंच गई और उसके शोर मचाने पर किशोर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे भी बच्चा बताते हुए मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के घरवाले थाने पहुंच गए। बांसगांव पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी किशोर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, किशोर के घर में एक मोबाइल फोन है। इसका इस्तेमाल वह पढ़ाई के समय करता है। इसमें वह कुछ अश्लील वीडियो देखने लगा। बताया जाता है कि अक्सर ही वह बच्चीे के घर खेलने जाया करता था। शुक्रवार को वह गलत नीयत से बच्ची के घर चला गया। वहां बच्ची को एक कमरे में ले गया और उसे निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची पहले तो कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन बाद में विरोध किया। आरोप है कि इसपर उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसबीच बच्ची की मां पहुंच गई। किशोर वहां से फरार हो गया। मां ने किशोर के घरवालों की इसकी जानकारी दी। घरवाले पहले तो माने नहीं और बाद में उसे भी नादान बताते हुए सुलह करने का जोर देने लगे। लेकिन मां ने केस दर्ज करा दिया।

विज्ञापन

बच्ची के परिजन की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। -अरुण कुमार सिंह, एसपी (साउथ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed