फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager committed suicide after being blackmailed by making an obscene video

Gorakhpur News: अश्लील वीडिया बना ब्लैकमेल करने पर किशोर ने की थी खुदकुशी

Fri, 19 Apr 2024 06:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager committed suicide after being blackmailed by making an obscene video
सरदार नगर (गोरखपुर)। एम्स इलाके के एक गांव में 14 अप्रैल को खुदकुशी करने वाले किशोर के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। पिता ने गांव के ही चार लोगों पर शराब पिलाकर बेटे का अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे से लगातार रुपये की मांग की जा रही थी, जिस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 14 साल के किशोर ने 14 अप्रैल की शाम अवसाद में आकर घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पिता ने बृहस्पतिवार को एम्स पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके ही गांव के एक लड़के ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे को शराब पिलाई और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने और घर पर पिटाई का डर दिखाकर पैसों की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस डर से उनका लड़का घर पर पैसों की मांग किया, लेकिन पैसे न मिलने पर अवसाद में चला गया। इस दौरान उसका मानसिक उत्पीड़न भी करते रहे। 14 अप्रैल की शाम बेटे ने आत्महत्या कर लिया। एम्स प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed