{"_id":"61478e2d8ebc3eb72e5e6608","slug":"teenager-commits-suicide-after-a-quarrel-with-his-parents-gorakhpur-city-news-gkp409850520","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माता-पिता के झगड़े से आहत किशोर ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: माता-पिता के झगड़े से आहत किशोर ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव
Mon, 20 Sep 2021 09:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:20 AM IST
सार
डुमरी गांव का मामला, मां नाराज होकर मायके चली गई थी। पिता उसे लाने गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में माता-पिता के बीच झगड़े से आहत सत्यम कसौधन (16) ने खुदकुशी कर ली। घर में कपड़े का फंदा बनाकर वह लटक गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, हरिनाथ कसौधन का बेटा सत्यम कक्षा ग्यारहवीं में किसान इंटर कॉलेज गगहा का छात्र था। मृतक दो भाई तीन बहन हैं, मृतक का बड़ा भाई दिव्यांग है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह माता-पिता में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मां अपने मायके चली गईं थीं। जिन्हें लेने के लिए हरिनाथ ससुराल गए थे। भाई को ढूंढती हुई छोटी बहन ने कमरे में लगे दरवाजे के दरार से देखा तो वह फंदे से लटक रहे थे। बहन के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला और सत्यम को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।