फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager body found on railway track in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: घर से निकली थी किशोरी, रेलवे पटरी पर मिली लाश

Mon, 22 Mar 2021 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Mar 2021 04:09 PM IST
सार

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महथा रेलवे स्टेशन के मड़वा गांव के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
Teenager body found on railway track in siddharth nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महथा रेलवे स्टेशन के मध्य मडवा गांव के पास रविवार रात माल गाड़ी की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका दिमागी रूप से कमजोर बताई जा रही है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी रोशनी (15) पुत्री राजबली रविवार की रात्र को घर से निकल गई थी। गोरखपुर- गोंडा रेलखंड के शोहरतगढ़ और महथा रेलवे स्टेशन के मध्य मड़वा गांव स्थित समपार फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रात्र 12.30 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


इस दौरान मृतक किशोरी की पहचान होने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक किशोरी की पिता गजहड़ा गांव में चौकीदार नियुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक मृतक किशोरी की दिमागी हालत पिछले तीन वर्षों से खराब चल रही थी। जिसका गोरखपुर में यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed