{"_id":"6381a6d1bed9bb0165234424","slug":"teenager-attacked-with-knives-in-one-sided-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक तरफा प्यार में किशोरी पर चाकुओं से हमला, लॉकडाउन में हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक तरफा प्यार में किशोरी पर चाकुओं से हमला, लॉकडाउन में हुई थी दोस्ती
Sat, 26 Nov 2022 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:10 AM IST
सार
शाहपुर इलाके की 17 वर्षीय किशोरी की लॉकडाउन के समय एल्युमिनियम फैक्ट्री के सामने सब्जी की दुकान लगाने वाले युवक से दोस्ती हो गई। वह उसकी दुकान पर रोजाना सब्जी लेने जाती थी। मार्च में किशोरी को लेकर युवक गुजरात चला गया। जिस किराये के कमरे में रहता था, उसके मकान मालिक ने किशोरी के परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में एक तरफा प्यार में किशोरी पर युवक ने बृहस्पतिवार की रात चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवती को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक राज उर्फ किशन पर हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी लॉकडाउन के समय इसी लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोप में जेल गया था। इन दिनों जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की 17 वर्षीय किशोरी की लॉकडाउन के समय एल्युमिनियम फैक्ट्री के सामने सब्जी की दुकान लगाने वाले युवक से दोस्ती हो गई। वह उसकी दुकान पर रोजाना सब्जी लेने जाती थी। मार्च में किशोरी को लेकर युवक गुजरात चला गया। जिस किराये के कमरे में रहता था, उसके मकान मालिक ने किशोरी के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शाहपुर में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को वहां से ले आई और फिर जेल भिजवा दिया। जमानत पर छूटने के बाद उसने दोबारा भागने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका को मिलने के लिए कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित एक पार्क में बुलाया। लेकिन, जब लड़की ने दोबारा उसके साथ भागने से मना किया तो उसने चाकुओं से हमला कर दिया। गले और पेट पर कई जगह चोटें आईं। मौका देख युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना से क्षुब्ध किशोरी आत्महत्या करने जा रही थी, लेकिन तभी पास की रहने वाली उसकी कुछ सहेलियां वहां पहुंच गईं। सहेलियों के समझाने के बाद वह घर वापस आई और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले किशोरी को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।