फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenage girl raped on pretext of feeding her fast food

Gorakhpur News: फास्ट फूड खिलाने के बहाने ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 10 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped on pretext of feeding her fast food
सिकरीगंज/कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर शनिवार को आरोपी युवक धनंजय साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को स्पेशल न्यायालय में पेश किया जाएगा। पीड़िता की बहन के अनुसार, आरोपी धनंजय साहनी (45) बड़हलगंज क्षेत्र के मैमरा गांव का निवासी है। वह विदेश में काम करता है। वह दो दिन पहले अपने ससुराल, सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव में आया हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे आरोपी उनकी बहन को फास्ट फूड खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। इसके बाद उसे गांव से दूर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खजनी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed