{"_id":"69f3c44be8f1917a1c0fac41","slug":"teenage-girl-climbed-an-electric-pole-and-said-i-will-stay-at-my-lovers-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1305873-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली के खंभे पर चढ़ी किशोरी...बोली- प्रेमी के घर ही रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली के खंभे पर चढ़ी किशोरी...बोली- प्रेमी के घर ही रहूंगी
Fri, 01 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 01 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके की घटना, ढाई घंटे बाद उतारी गई
चिलुआताल/गुलरिहा। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी प्रेमी के घर रहने की जिद में बिजली के हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया तब जाकर करीब ढाई घंटे बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार, एक महिला ने 26 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। खोजबीन में पता चला कि उसे क्षेत्र का ही एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को खोज निकाला और परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। आरोपी युवक जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह किशोरी कोल्हुआ घाट स्थित पक्के पुल के पास बिजली के हाईटेंशन खंभे पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इन्कार करने लगी। उसने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह अपने प्रेमी के घर जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी से मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत की और समझाने का प्रयास किया लेकिन वह काफी देर तक नहीं मानी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने समझौते का भरोसा दिलाते हुए उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां समझाने-बुझाने के बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी को उसकी मां के साथ घर भेजा गया है।