{"_id":"60dd8a7c8ebc3ec3b0550071","slug":"technical-education-council-extended-last-date-of-application-apply-for-polytechnic-admission-till-july-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021: पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021: पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Thu, 01 Jul 2021 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:57 PM IST
सार
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने आवेदन की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक किए जा सकते हैं। प्रदेश के समस्त संबद्ध राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी jeecup.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
सूबे में 147 राजकीय पॉलीटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलीटेक्निक मौजूद हैं। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलीटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें मौजूद हैं।
प्रवेश परीक्षा का समय फिलहाल परिषद ने घोषित नहीं किया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से प्रयोग के तौर पर पिछले वर्ष ग्रुप ‘ए’ के इंजीनियरिंग और ग्रुप ‘ई’ के फार्मेसी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से केवल इन दोनों ग्रुप की ही प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में कराया था।
विज्ञापन
शेष (बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई और के) ग्रुप की प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराया था। प्रवेश परीक्षा की सफलता को देखते हुए परिषद ने इस बार सभी ग्रुप की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला किया है। यानी ग्रुप ‘ए’ से ‘के’ तक की परीक्षा ऑनलाइन होगी।