फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teams from 13 states of the country will participate in the National Wrestling Competition.

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: देश की 13 राज्यों की टीमों करेंगी प्रतिभाग, 800 से अधिक पहलवान ले सकते हैं भाग

Mon, 24 Nov 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 11:19 PM IST
सार

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज प्रशासन ने भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा से लेकर चिकित्सा सुविधा तक हर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
Teams from 13 states of the country will participate in the National Wrestling Competition.
कुश्ती - फोटो : Adobe

विस्तार

स्पोर्ट्स कॉलेज में 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 14 से 17 व 19 आयु वर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 45 टीमें जिले में पहुंचेगी।

विज्ञापन


800 से ज्यादा पहलवान हिस्सा लेने का अनुमान है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से युवा पहलवान जिले में अपना दम आजमाने के लिए पहुंचेगे। 14 से 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी ताकत, तकनीक और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे। डीआईओएस का कहना है कि इस प्रतियोगिता से उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज प्रशासन ने भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा से लेकर चिकित्सा सुविधा तक हर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद ही खिलाड़ियों के नाम सूचीबद्ध किए जाएंगे। मंगलवार रजिस्टेशन का आखिरी दिन है। प्रतियोगिता को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है। आयोजन समिति ने सभी राज्यों और विद्यालयों को पहले से ही दिशानिर्देश भी भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed