फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teachers will protest regarding restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हल्ला बोल, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर घेराव

Mon, 20 Jan 2020 09:07 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 20 Jan 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
teachers will protest regarding restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों का प्रदर्शन मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होगा।
विज्ञापन


आंदोलन की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन हुआ। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। जिसके बाद शिक्षक काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में पठन पाठन करा रहे हैं। आंदोलन की अगली कड़ी में मंगलवार को विद्यालयों से सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया जाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने शिक्षकों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। बैठक में प्रदेश मंत्री राजेश धर दुबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्र, श्याम नारायण सिंह, मंडलीय मंत्री ज्ञानेश राय, कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष देवनाथ राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव से मिला सकारात्मक आश्वासन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ के शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय पर चल रहे प्रदर्शन में जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक के संबंध में संगठन की ओर से धारा 18 के स्पष्टीकरण, पदोन्नति द्वारा चयन, प्रधानाचार्य के पदों पर तदर्थ पदोन्नति को स्वीकार किया गया है।

प्रमुख सचिव माध्यमिक के द्वारा आश्वस्त किया गया कि टास्क फोर्स के द्वारा किए गए सत्यापन में विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष सरप्लस मिले शिक्षकों का पद खत्म नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये हमारे संगठन के संघर्षों की विजय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed