फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers raised their voice regarding their demands

Gorakhpur News: मांगों को लेकर शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

Tue, 05 Sep 2023 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers raised their voice regarding their demands
गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे ने कहा कि कई बार मांगपत्र सौंपा गया, लेकिन शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। अगर 18 सूत्रीय मांग पूरी नहीं हुई तो शिक्षक प्रदेश मुख्यालय पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

धरने का संचालन करते हुए जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग शिक्षकों के जीवन-मरण से जुड़ा है। कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह ने कहा कि शिक्षकों का ईएल अवकाश आवश्यक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय ने कहा कि हमारी मांग सरकार को पूरी करनी ही होगी। धरने में ज्ञानेंद्र ओझा, अजय सिंह, भक्तराज राम त्रिपाठी, विपिन बिहारी दूबे, राजेश पांडेय, अनिल पांडेय, अजय सिंह, योगेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




-----------------डीआईओएस कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर। पुरानी पेंशन सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।

धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सृष्टिराज दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 18 और 21 समाप्त होने से शिक्षक आक्रोशित हैं, क्योंकि धारा 18 समाप्त होने से तदर्थ प्रधानाचार्य का वेतन समाप्त हो जाएगा। धारा 21 की समाप्ति से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा खतरे में आ गई है। धरने में निर्णय लिया गया कि शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया जाएगा।
धरने में संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव, रणजीत सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, संजय चौधरी, अतुल त्रिपाठी, कृष्ण मोहन सिंह, रत्नेश यादव, राजकुमार कनौजिया, अतहर हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed