फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers protested against exemption from TET

Gorakhpur News: टेट से मुक्ति को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध

Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against exemption from TET
गोरखपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर टीईटी से मुक्ति के लिए अध्यादेश लाने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा के शिक्षकों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर काम किया और शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के शिक्षक राजेश धर दुबे, संजीव राय और आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में दोपहर एक बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed