फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers met Vice Chancellor order issued for appointment of deceased dependents

गोविवि: कुलपति से मिले शिक्षक, मृतक आश्रितों की नियुक्ति का आदेश जारी

Thu, 08 Jul 2021 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 10:26 AM IST
सार

आवास आवंटन, मरम्मत, अनुग्रह राशि देने आदि मुद्दों पर हुई वार्ता।

विज्ञापन
Teachers met Vice Chancellor order issued for appointment of deceased dependents
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के  प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कुलपति से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने अनुग्रह राशि के लिए मृतक आश्रितों से आवेदन करने पर जारी करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कोविड से मृतक पांच शिक्षकों और कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति का आदेश देर शाम जारी कर दिए।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय मीडिया सेल की ओर बताया गया कि कोविड से मृतक शिक्षक डॉ. शरद चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी अलका श्रीवास्तव तथा कर्मचारी झिंकान के पुत्र बलिंदर को तृतीय श्रेणी में नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। इनके अलावा तीन अन्य मृतक आश्रितों में अमन चौधरी को तृतीय श्रेणी तथा इरफान और मनोज कुमार को चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन और कार्यपरिषद से अनुमोदन की प्रत्याशा में नियुक्ति आदेश जारी किया गया। इसके पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने आवास आवंटन, विभागों में इंटरनेट सुविधा, आवास मरम्मत, ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए प्रशिक्षण, वार्षिक परीक्षा, कोविड 19 से मृतक शिक्षकों को शिक्षक कल्याण कोष से मिलने वाली अनुग्रह राशि देने और मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में प्रो. जितेंद्र तिवारी, प्रो. सुषमा पांडेय, डॉ राम प्रताप यादव, प्रो. राजेश कुमार सिंह, प्रो. शिवाकांत सिंह, डॉ. सचिन कुमार सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. टीएन मिश्रा, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. प्रशांत शाही, दीपेंद्र मोहन सिंह, डॉ. अभय चंद्र मल्ल, डॉ. अनुराग द्विवेदी, डॉ. मनीष कुमार पांडेय, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. दीपक प्रसाद, डॉ. स्मृति मल्ल आदि शामिल रहे।

 

दो से तीन सप्ताह में आवास आवंटन

कुलपति ने आवास आवंटन के लिए आए आवेदनों पर दो से तीन सप्ताह में आवास आवंटन करने की बात कही। इसके साथ ही साथ आवास की मरम्मत और विभागों को इंटरनेट की सुविधा से लैस करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की बात बताई। चुनावों के आयोजन पर कुलपति ने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं के बाद वह शिक्षकों और विद्यार्थियों के एक बड़े समूह से मिलकर चर्चा करेंगे तथा प्राप्त सुझावों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सात दिन में वेबसाइट पर अपलोड होगा मॉडल पेपर
कुलपति ने कहा कि स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का मॉडल पेपर सात दिन के अंदर तैयार कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस
सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में बयान देकर विश्वविद्यालय की छवि और गरिमा को धूमिल करने वाले पांच शिक्षकों को विवि द्वारा गठित कमेटी ने चिह्नित किया है। इनमें हिंदी विभाग के प्रो. कमलेश गुप्ता और विमलेश मिश्रा, राजनीति विज्ञान के प्रो. गोपाल प्रसाद, अर्थशास्त्र के प्रो. आलोक कुमार गोयल और रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य व शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह का नाम शामिल है। सभी शिक्षकों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। शीघ्र ही उनके विरुद्ध विश्वविद्यालय के एक्ट और आर्डिनेंस के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।

तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. विनोद सिंह द्वारा सोशल सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में दिए जा रहे बयान पर भी कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसे लेकर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जो इस बात की जांच करेगी कि वर्ष 2017-18 में शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे प्रो. सिंह अब तक शिक्षक संघ के पैड का कैसे इस्तेमाल कर रहे थे। 15 दिनों में जांच समिति अपनी रिपोर्ट देगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ कुलपति करेंगे बैठक
विवि प्रशासन द्वारा तीन से चार दिन के अंदर ही अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्य के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कुलपति भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed