फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher's Day: Nived's devotion at the feet of Guru

शिक्षक दिवस : गुरु के चरणों में निवेदित की श्रद्धा

Wed, 06 Sep 2023 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teacher's Day: Nived's devotion at the feet of Guru
गोरखपुर। देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मंगलवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने ''''ज्ञान देने वाले गुरु का वंदन है, उनके चरणों की धूल भी चंदन है'''' समेत अन्य कविताओं से अपने मन का उद्गार व्यक्त किया। डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर ''''चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जगह-जगह शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के देवीशंकर सभागार में मंगलवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शैक्षिक जगत में उत्कृष्ट योगदान करने वाले जिले के छह प्रधानाचार्यों व 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विपिन सिंह ने प्रधानाचार्यो व शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है। विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल योगेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य से शिक्षा का स्तर ऊंचाईयों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. दिनेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, एलपीके इंटर काॅलेज बसडीला, लक्ष्मी शंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर काॅलेज, मेजर साकेत, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, मुरारी इंटर काॅलेज सहजनवां, मेजर कृपा शंकर सिंह, प्रधानाचार्य, कोआपरेटिव इंटर काॅलेज पिपराइच डाॅ. विजय प्रताप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, नीना थापा इंटर काॅलेज, डाॅ. नीरज श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, जनता इंटर काॅलेज इंद्रपुर, डाॅ. अरुणेन्द्र राय, सहायक अध्यापक, राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज, डाॅ. सरोज, प्रवक्ता, राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज, मिथिलेश निषाद, प्रवक्ता, राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज, मिताली सरकार, सहायक अध्यापिका, राजकीय हाईस्कूल रजही सहित दर्जन भर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में शिक्षक दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि गुरु ज्ञान का पर्याय होता है। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए ओपी सिंह: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वालों में ओपी सिंह गोरखपुर मंडल से एकमात्र प्रधानाचार्य है।

-----------

विज्ञापन की खबरे

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
गोरखपुर। पादरी बाजार के जंगल धूषण स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान आदि विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

-------

केक काटकर मना शिक्षका दिवस
गोरखपुर। महादेव झारखंडी स्तिथ आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस केक काटकर मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर राहुल उपाध्याय ने टीचर्स को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल विनोद कुमार मणि त्रिपाठी, एच शुक्ला आदि मौजूद रहे।

-------

शिक्षक दिवस व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना
गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के सभी शाखाओं पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर आधारित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं से शिक्षकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर अपनीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, कहकशां सिद्दीकी, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।

----------------

लिटिल स्टार एकेडमी में मना शिक्षक दिवस
गोरखपुर। लिटिल स्टार एकेडमी, इन्दिरा नगर शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को कुमकुम-चंदन- टीका लगाकर अक्षत-पुष्प अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना की और उनका आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. राहुल राय, श्रेया श्रीवास्तव, श्वेता सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।


---------

सरस्वती बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गोरखपुर। सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है। वास्तविक शिक्षक वही है जो छात्रों को कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डाॅ. सरोज तिवारी, शिक्षिका सूची, रश्मि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed