{"_id":"6a9c843fa8b8adae070f5c96","slug":"teachers-day-celebrated-at-dvnlt-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1441198-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीवीएनएलटी में मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीवीएनएलटी में मनाया गया शिक्षक दिवस
Sun, 06 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीएड-एमएड के छात्राध्यापकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन के दौरान महाविद्यालय की अध्यक्ष डॉ. अनीता सिंह ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपना जन्मदिन शिक्षक दिवस के लिए समर्पित किया था। शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
छात्राध्यापकों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उनके योगदान को याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, नृत्य, कविता पाठ और नाटक की प्रस्तुतियां हुईं। खास तौर पर ‘गुरु बिन ज्ञान न उपजै’ विषय पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षक के महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।