{"_id":"64adae9a3ac2a0ccc0001687","slug":"teacher-meet-to-gardians-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-236941-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षकों से मिले अभिभावक, मन की कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षकों से मिले अभिभावक, मन की कही
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेगा पीटीएम (पैरेंट-टीचर मीटिंग) के पहले दिन सात विकास खंडों के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में अभिभावक शिक्षकों से मिलने पहुंचे। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने मन की बात कही तो शिक्षकों ने बच्चों के बारे में अभिभावकों को बताया।
मंगलवार को गगहा, गोला, बेलघाट, उरुवा, कौड़ीराम, बड़हलगंज और बांसगांव विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। लोगों में सरकारी विद्यालयों के प्रति सोच बदलने, बदलाव को समझने और निरंतर हो रहे सुधारों के बारे में बताने के लिए आयोजित इस अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों द्वारा छोटे बच्चों का भविष्य संवारने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने के साथ उन्हें नियमित स्कूल भेजने का भी निवेदन किया गया।
बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सुधार के लिए मिशन निपुण, कायाकल्प और यूडीआइएसई पर सभी छात्रों की ऑनलाइन मैपिंग समेत कई प्रयास किए जा रहे हैं। गोरखपुर को प्रदेश का पहला निपुण जिला बनाने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।