फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher dies due to current in the gate of Gulriha area

लोहे के गेट में करंट आने से शिक्षक की मौत

Thu, 12 Aug 2021 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies due to current in the gate of Gulriha area
गुलरिहा इलाके के गेट में करंट आने से शिक्षक की मौत
विज्ञापन

सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के सरहरी गांव में बुधवार सुबह लोहे के गेट में करंट आने से शिक्षक सुरेश पांडेय (58 वर्ष) की मौत हो गई। तड़के हादसा होने के बाद घरवालों ने आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था मगर उनकी जान न बचाई जा सकी। मौत से परिवार वाले सदमे में आ गए हैं। घर में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, सुरेश पांडेय एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। कोरोनाकाल में स्कूल बंद होने की वजह से वह इनदिनों पुरोहित का काम कर रहे थे। सुरेश के घर लोहे का गेट लगा है जिससे सट कर घर की वायरिंग का तार भी गया था। फाटक खोलते ही सुरेश पांडेय उसमें सट गए। उनकी बेटी ने उनको गेट से अलग करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। पड़ोस के लोग जब तक घर की बिजली काटते सुरेश पांडेय गिर कर अचेत हो गए। परिजन उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश के दो पुत्र राम (25 वर्ष) और श्याम (22 वर्ष) है और एक लड़की मोहिनी (18 वर्ष) की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed