{"_id":"5ec2823c8ebc3e90a8332e77","slug":"teacher-attacked-by-holiday-bull-died-on-spot-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीर नगर: शिक्षक पर छुट्टा सांड़ ने किया हमला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीर नगर: शिक्षक पर छुट्टा सांड़ ने किया हमला, मौके पर हुई मौत
Mon, 18 May 2020 06:10 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीर नगर में रविवार देर शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक शिक्षक पर साड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह मामला धनघटा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रामपुर उत्तरी गांव निवासी 50 वर्षीय रामनरायन यादव प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। रविवार की देर शाम नित्य क्रिया के लिए सीवान में गए थे। उसी समय सांड़ ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सीवान में टहलने गए कुछ लोगों ने देखकर शोर मचाया तो लोग जुट गए। आनन-फानन में शिक्षक को नाथनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
इधर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़ कर पेड़ में बांध दिया। गांव वालों ने बताया कि सांड हमलावर हो गया है। अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है।