फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teacher and students participate in har ghar tiranga

‘हर घर तिरंगा’ में भागीदारी निभाएंगे विद्यार्थी और शिक्षक

Sat, 06 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
teacher and students participate in har ghar tiranga
रामपुर कारखाना स्थित अशोक इंटर कॉलेज पर तिरंगा यात्रा में शामिल कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : DEORIA
‘हर घर तिरंगा’ में भागीदारी निभाएंगे विद्यार्थी और शिक्षक
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को अमृत महोत्सव अंतर्गत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट अलंकार को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसमें एनसीसी, स्काउट गाइड से जुड़े विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।
डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जुट जाएं। 11 से 17 अगस्त तक प्रत्येक दिन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम के अनुसार, गतिविधियां आयोजित होनी हैं। विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को अपने घर के आसपास के पांच घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। स्कूल स्तर पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रत्येक छात्र के हाथ में तिरंगा होगा। प्रभातफेरी गांव नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से पर भ्रमण करेगी। महापुरुषों के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य का भी आयोजन किया जाए। हर विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बीच स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता, एनसीसी व स्काउट के विद्यार्थियों मार्च पास्ट निकालेंगे। जिन विद्यालयों के नजदीक शहीद स्मारक स्थल हैं, वहीं भी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जाए। इस दौरान एसएसबीएल के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, मुमताज बानो, रामजीत यादव, जितेंद्र सिंह, डीएन तिवारी, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

अमृत महोत्सव की तैयारियों का जाना हाल
रामपुर कारखाना। जनता इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। प्रधानाचार्य ने तैयारियों की जानकारी ली।
प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि अमृत महोत्सव पर 11 से 17 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कक्षावार की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रवक्ता राकेश कुमार पांडेय, आनंद कुमार, पौहारी शरण शर्मा, देव व्रत पांडेय, अयोध्या प्रसाद, अरुण कुमार, विवेक राव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed