{"_id":"66467d4dda70409438037244","slug":"tax-assessment-list-will-be-onlineyou-can-see-the-name-sitting-at-home-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-559985-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑनलाइन होगी कर निर्धारण सूची, घर बैठे देख सकेंगे नाम- नहीं होना पड़ेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑनलाइन होगी कर निर्धारण सूची, घर बैठे देख सकेंगे नाम- नहीं होना पड़ेगा परेशान
Fri, 17 May 2024 11:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:51 AM IST
सार
नगर निगम की वेबसाइट भी अब नए अंदाज में देखने को मिलेगी। निगम इसको यूजर फ्रेंडली बनाने जा रहा है। हालांकि, अभी भी इसपर प्रमाणपत्र और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन हर कोई इसे समझ नहीं पाता। इसके लिए निगम वेबसाइट को आसान बनाने जा रहा है। नगर आयुक्त ने इसे अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम भवन
- फोटो : स्त्रोत- एक्स
विस्तार
नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने वालों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। निगम में शामिल सभी वार्ड और मोहल्लों की कर निर्धारण सूची अब ऑनलाइन हो जाएगी। लोग घर बैठे सूची में अपना नाम देख सकेंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने टैक्स जमा करने वाले सभी लोगों का नाम सूची में शामिल करने और उसे ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कर निर्धारण सूची में नाम दर्ज नहीं होने से कई लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। कई ऐसे मामले सामने आए, जिसमें लोग वर्षों से टैक्स जमा करते आ रहे हैं, लेकिन कर निर्धारण सूची में उनका नाम ही नहीं था। जानकारी होने पर नाम जुड़वाने के लिए उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अमर उजाला ने 15 मई के अंक में इस समस्या से जुड़ी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगर आयुक्त ने इसका संज्ञान लिया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने कर विभाग के अधिकारियों काे निर्देश दिया है कि कर निर्धारण सूची एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है। इसके सभी पुराने रिकॉर्ड को ठीक करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। कर विभाग भी इसमें जुट गया है।
विज्ञापन
नए अंदाज में दिखेगी निगम की वेबसाइट, बनेगी यूजर फ्रेंडली
नगर निगम की वेबसाइट भी अब नए अंदाज में देखने को मिलेगी। निगम इसको यूजर फ्रेंडली बनाने जा रहा है। हालांकि, अभी भी इसपर प्रमाणपत्र और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन हर कोई इसे समझ नहीं पाता। इसके लिए निगम वेबसाइट को आसान बनाने जा रहा है। नगर आयुक्त ने इसे अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस की अवधि पूरी तो शुरू करें वसूली
बृहस्पतिवार को संपत्ति कर विभाग की बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर के बिलों के वितरण, नई संपत्तियों के कराच्छादन एवं ऐसी संपत्तियां जिनका कर निर्धारण मानक से कम है या उनके द्वारा करापवंचन किया गया है, उनके संपत्ति कर का पुनरीक्षण की समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया कि जिन नई संपत्तियों के नोटिस की अवधि पूरी हो गई है, वहां पर सक्षम प्राधिकारी अधिकतम एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए वसूली कराएं। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर बिल हर हाल में 31 मई तक निर्गत कर दिए जाएं और 25 जून तक सभी बिल वितरित कर लिए जाएं।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की कर निर्धारण सूची अब ऑनलाइन होगी। लोग घर बैठे इसे देख सकेंगे। निगम की वेबसाइट को भी अपडेट करके यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है, ताकि नागरिक आसानी से इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।