फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran, who visited Mahayogi Gorakhnath University, also visited the world-class Panchakarma Centre, operated under the Ayurveda College on the campus.

Gorakhpur News: एमजीयूजी में पंचकर्म केंद्र को देखकर अभिभूत हुए टाटा संस के चेयरमैन

Thu, 16 Apr 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran, who visited Mahayogi Gorakhnath University, also visited the world-class Panchakarma Centre, operated under the Ayurveda College on the campus.
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पहुंचे टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने परिसर में आयुर्वेद कॉलेज के तहत संचालित विश्व स्तरीय पंचकर्म केंद्र का भी भ्रमण किया। वह पंचकर्म चिकित्सा की उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर अभिभूत हो गए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी के साथ पंचकर्म केंद्र का भ्रमण करते हुए चंद्र्रशेखरन ने यहां की सुविधाओं और चिकित्सा प्रणाली का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने यहां के संसाधनों और सुविधाओं की सराहना की।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और टाटा संस के चेयरमैन के हाथों हैकाथॉन प्रतियोगिता के विजेताओं में 25 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार आकाश यादव को, 15 हजार का द्वितीय पुरस्कार मनाली को, 10 हजार का तृतीय पुरस्कार अभयनाथ सिंह को प्राप्त हुआ। साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन के लिए 25 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार सोम सिंह को, 15 हजार का द्वितीय पुरस्कार सत्यम सिंह को, 10 हजार का तृतीय पुरस्कार उत्कृष्ट श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ। एआई फॉर आल अवेयरनेस प्रोग्राम और में योगदान देने वालों के साथ ही एआई फॉर फार्मर्स प्रशिक्षण से जुड़े किसानों अजीत कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, अरुणा सिंह, राजन कुमार सिंह और देवांग शुक्ल को मुख्यमंत्री ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed